
फोटो: India TV News
122 साल में भारत में फरवरी का महीना रहा 'सबसे गर्म'
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने फरवरी 28 को जानकारी देते हुए बताया कि साल 1901 के बाद से पिछले 122 वर्षों में फरवरी का महीना सबसे गर्म थ। फरवरी महीने में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.73 डिग्री अधिक और औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.81 डिग्री अधिक था। आईएमडी के मुताबिक फरवरी में उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत और इससे सटे मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया।