1971 में पुंछ की लड़ाई के हीरो कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से निधन
1971 में पुंछ की लड़ाई के हीरो रहे कर्नल पंजाब सिंह का चंडीगढ़ के आर्मी हॉस्पिटल में निधन हो गया। कर्नल पंजाब सिंह कोरोना से रिकवर हो गए थे। एक हफ्ते पहले ही कोरोना की वजह से उनके बड़े बेटे का निधन दिल्ली में हो गया था। पाकिस्तान सैनिकों से आधे से भी कम होने के बावजूद भी उन्होंने दुश्मनों के मंसूबे नाकाम कर दिए थे। उनके अद्भुत साहस के लिए उन को वीर चक्र से नवाजा गया था।