
फोटो: InsideSport
2023 तक स्थगित किया गया एशिया कप 2021 का संस्करण
एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया कि सभी टीमों के व्यस्त शेड्यूल की वजह से एशिया कप 2021 को 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले यह संस्करण 2020 में पाकिस्तान में होना था और राजनीतिक कारणों से इसे श्रीलंका शिफ्ट किया गया था। इस टूर्नामेंट को 2022 में करना भी सम्भव नहीं है क्योंकि 2022 को पाकिस्तान में एशिया कप होना पहले से निर्धारित है।