
फ़ोटो: Getty Images
21 दिनों में 50 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीका लगाकर भारत ने रचा कीर्तिमान
कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण प्रोग्राम के तहत भारत ने विश्व में नया कीर्तिमान रच दिया है। महज़ 21 दिनों के भीतर ही भारत में 50 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया है। यह अहम जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि धीमी शुरुआत के बावजूद 31 जनवरी तक 37.58 लाख वर्करों को टीका लगाया गया है। वहीं, चौबे ने यह भी बताया कि टीकाकरण अभियान के लिए जनता को जागरूक करने हेतु कई प्रोग्राम भी चलाये जा रहे हैं।