21 किलो चांदी के झूले में झूलेंगे रामलला
अयोध्या में रामलला के दरबार में इस बार झूलन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट द्वारा 5 फुट ऊंचा 21 किलो चांदी का झूला बनवाया गया है। आपको बता दें कि यह झूलन उत्सव पंचमी से मनाया जाएगा, और इसी दिन रामलला पूरे विधि विधान सहित अपने भाइयों के साथ इस नए चांदी के झूले पर विराजमान होंगे। इस बार के झूलन उत्सव को लेकर इस वर्ष अयोध्या वासियों में खास उत्साह है।