22,222 फीट ऊंची लियो पारगिल चोटी पर ITBP के 16 सदस्यों वाले पर्वतारोही समूह ने फहराया तिरंगा
इंडियन-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों ने अगस्त 31 को हिमांचल प्रदेश की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया। 16 सदस्यों के दल को अगस्त 20 को शिमला से रवाना किया गया था, जिसमें 12 सदस्य सफलतापूर्वक चोटी तक पहुंच पाए। लियो पारगिल भारत की सबसे कठिन और तकनीकी चोटी है। पर्वतारोही दल का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह कर रहे थे। इस दल में हेड कांस्टेबल प्रदीप नेगी, आशीष नेगी, कांस्टेबल प्रदीप नेगी और काको केदारता भी शामिल थे।