
फ़ोटो: Amarujala
26 जनवरी को हुई लाल किला हिंसा मामले में दो लोगो की गिरफ्तारी
कृषि कानून के विरोध में जनवरी 26 को निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई लाल किले पर हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से दो आरोपियों मोहिंदर सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मोहिंदर सिंह जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट के अध्यक्ष हैं जिन्हें फरवरी 22 की रात गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जनवरी 26 को कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर धार्मिक झंडा भी लगाया था .