
फोटो: The Ecomonic Times
2I दिनों में 50 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाकर भारत ने बनाया रिकॉर्ड
केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में केवल 21 दिनों में लगभग 50 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है। भारत में जनवरी 16 से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी थी। आंकड़ों के अनुसार फरवरी 5 तक 53 लाख लोगों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने बताया कि अमेरिका में 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में 24 दिनों का समय लगा था, जबकि भारत ने केवल 21 दिनों में यह लक्ष्य पूरा कर लिया है।