
फ़ोटो: DNA India
5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इंग्लैंड की दो महिला क्रिकेटरों ने रचाई शादी
5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नट साइवर और कैथरीन ब्रंट शादी के बंधन में बंध गई है। दोनों लंबे समय तक साथ में क्रिकेट भी खेलती रही है और इन्होंने अपने रिलेशनशिप की घोषणा वर्ष 2017 में की थी। जानकारी यह भी है कि दोनों क्रिकेटर वर्ष 2020 में ही शादी के बंधन में बंधना चाहती थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें तारीख आगे बढ़ानी पड़ी।