50 साल के हुए सचिन तेंदुलकर: बॉलीवुड हस्तियों से लेकर क्रिकेटरों तक दी शुभकामनायें
सचिन तेंदुलकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर दिग्गज क्रिकेटर के लिए शुभकामनाओं का तांता लग गया है। वह वर्तमान में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन में मेंटर के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ हैं। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी सचिन तेंदुलकर को एक वीडियो शेयर करते हुए विश किया। वीडियो में सहवाग उलटे होकर खास अंदाज में विश कर रहे है।