500 रुपये के नोटों को लूटने के लिए झील में कूदे लोग
राजस्थान की आनासागर झील में कोई नोटों से भरा बैग फेंक कर चला गया, जैसे ही लोगों को इसकी खबर मिली नोटों को लूटने के लिए लोग झील में कूदने लगे। झील की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों समेत नगर निगम के कर्मचारी भी नोटों को लूटने लगे। झील में 200-500 के नोट बिखरे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने झील पर पहुंच कर लाठी डंडे से मारकर लोगों को भगाया।