800 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 800 गोल करने का बड़ा रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने दिसंबर दो को आर्सेनल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भी सबसे ज्यादा गोल उन्हीं के नाम हैं। रोनाल्डो ने हाल ही में ईरान के अली देई के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था।