
फोटो: Twitter
9 अप्रैल को पार्टी नेताओं के साथ अयोध्या जाएंगे महाराष्ट्र के सीएम शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह 9 अप्रैल को अपनी पार्टी के नेताओं के साथ अयोध्या जाएंगे। शिंदे राम मंदिर निर्माण स्थल का दौरा करेंगे और वहां सरयू नदी में 'आरती' करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। शिंदे ने कहा, "मैं अपनी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों के साथ 9 अप्रैल को अयोध्या जाऊंगा। हम राम मंदिर निर्माण स्थल का दौरा करेंगे और सरयू नदी पर 'आरती' भी करेंगे।"