अभिनेत्री भारती जाफरी का हुआ निधन, दामाद ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार की बेटी अभिनेत्री भारती जाफरी का निधन हो गया है। ये जानकारी उनके दामाद और अभिनेता कंवलजीत सिंह ने दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सितंबर 20 को हमारी प्यारी भारती जाफरी विदा हो गई है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के चेंबूर कैंप चे चेराई शमशान घाट पर किया गया। बता दें कि भारती जाफरी ने 1990 के दशक में कई मशहूर टीवी सीरियलों में काम किया था।