अदालत ने किसान को दी 1000 पौधे लगाने की सजा : महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की एक अदालत ने सातारा जिले के नंदगांव निवासी और किसान सुभाष रामराव पाटिल को एक हजार पौधे लगाने की सजा दी है। किसान द्वारा जलाई गई पराली के कारण जंगल के 1622 पेड़ों में आग लग गई थी। ऐसे में किसान को ना अब सिर्फ पौधे लगाने होंगे बल्कि उसकी देखभाल भी करनी होगी। किसान को अदालत ने पौधों की देखभाग की रिपोर्ट वनविभाग को सौंपने के आदेश भी दिए हैं।