अगले कुछ दिनों के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान होगी 3-5 डिग्री की वृद्धि: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन से पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। आईएमडी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "अगले 3-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।"