अगस्त तीन को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi का रेडमी बुक लैपटॉप
Xiaomi की सब-ब्रांड रेडमी भारत में अगस्त तीन को अपना पहला लैपटॉप लॉन्च करेगी, इसकी जानकारी खुद रेडमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी है। इसका लॉन्च ऑनलाइन इवेंट के जरिए किया जाएगा। रेडमी बुक के बारे में आधिकारिक तौर पर किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। Xiaomi कंपनी ने भारत में पिछले साल रेडमी के लैपटॉप पेश किए थे। अब कंपनी इस साल रेडमी ब्रांड के लैपटॉप को भारत में लेकर आ रही है।