आईआईटी बॉम्बे ने की जेईई एडवांस 2022 की तारीख की घोषणा
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी बॉम्बे ने जेईई (JEE) एडवांस 2022 की तारीख घोषित कर दी है। आईआईटी बॉम्बे की ओर से जारी नोटिस के अनुसार जेईई एडवांस परीक्षा जुलाई 3, 2022 को होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जून 8, 2022 से शुरू होगी। जो छात्र JEE MAIN परीक्षा में सफल होंगे और 2,50,000 के भीतर रैंक प्राप्त करेंगे, वही जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा।