आईपीएल 2023 से बाहर हुए आरसीबी के बल्लेबाज रजत पाटीदार
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़ा झटका लगा है। उनके स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आरसीबी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी रजत की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं चुना गया है। RCB ने ट्वीट किया,"दुर्भाग्य से, एड़ी की चोट के कारण रजत पाटीदार को # IPL2023 से बाहर कर दिया गया है। हम रजत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"