आईपीएल के बीच में आरसीबी ने लोगो में किया बड़ा बदलाव
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मई 21 को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने जीत दर्ज की। इस मैच से पूर्व आरसीबी ने अपने लोगो का रंग बदल लिया था। मुंबई को समर्थन करने के लिए आरसीबी ने ये फैसला किया था। मैच से पहले बैंगलोर ने ट्विटर हैंडल भी बदला था। इस हैंडल पर लाल रंग के लोगो की जगह नीले रंग का लोगो दिख रहा था साथ ही #redturnblue भी ट्रेंड किया।