आज दिखेगा इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण
दुनियाभर में दिसंबर 4 को इस साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका में दिखाई देगा और सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा। यह सूर्यग्रहण 4 घन्टे 8 मिनट तक जारी रहेगा। यह इस साल का यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा और दक्षिण अफ्रीका और मानीबिया के साथ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर में आंशिक रूप से दिखाई देगा।