आज दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे अरविन्द केजरीवाल
आश्रम फ्लाईओवर विस्तार का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन आज होने वाला है। मुख्यमंत्री केजरीवाल फ्लाईओवर विस्तार का उद्घाटन करेंगे। परियोजना का उद्घाटन 28 फरवरी को होना था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री नवनियुक्त पीडब्ल्यूडी मंत्री कैलाश गहलोत की उपस्थिति में फ्लाईओवर विस्तार का उद्घाटन करेंगे। आश्रम एक्सटेंसन फ्लाईओवर के खुलने से ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण में वास्तविक खर्च की तुलना में करीब 13.75 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आयी हैं।