आज हो सकता है महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार; 15 मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे महाराष्ट्र राजभवन में होने वाला है। शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लगभग 40 दिन बाद कैबिनेट विस्तार हो रहा है। सूत्रों ने कहा, राज्य के मंत्रिमंडल में कम से कम 15 मंत्रियों को शामिल किए जाने की उम्मीद है, जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास महत्वपूर्ण गृह मंत्रालय होने की उम्मीद है।