आज होगी NEET UG 2022 परीक्षा, जानिये अन्य महत्वपूर्ण विवरण
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET- UG 2022) परीक्षा आयोजित करेगी, जिसमें कई उम्मीदवार उपस्थित होंगे। परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक पेन और पेपर मोड में होगी। NTA द्वारा NEET 2022 परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइज़री में नीट यूजी परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी है।