आज इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नवंबर 19 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस मैच में एक छक्का जड़ते ही रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 छक्के पूरे हो जाएंगे। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज होंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित से पहले विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल 553 और शाहिद अफरीदी 476 छक्के जड़ चुके हैं। रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 449 छक्के दर्ज हैं।