आज पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होंगी जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वीसी प्रो. नजमा अख्तर
जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वाइस चांसलर प्रो. नजमा अख्तर मार्च 21 को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित होंगी। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अख्तर को सम्मानित करेंगे। अख्तर को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए ये पुरस्कार मिलेगा। इस समारोह को जनता पद्म पुरस्कार पोर्टल पर देख सकती है। बता दें कि प्रो. अख्तर जामिया की पहली महिला कुलपति है।