आज से दो दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल के कारण बाधित होंगी सेवाएं
बैंक में मार्च 28 और 29 को होने वाली हड़ताल के कारण कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। सरकारी बैंक यूनियनों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को जनता विरोधी और श्रमिक विरोधी बताया है। संगठनों ने मांग की है कि श्रम संहिता को खत्म किया जाए। सरकार द्वारा किए जा रहे निजीकरण को रोका जाए, परिसंपत्तियों की बिक्री के लिए बने नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन को निरस्त किया जाए।