
फोटो: India TV News
आज से दो दिवसीय चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अक्टूबर 8 से 9 तक चंडीगढ़ का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति आज चंडीगढ़ के सुखना लेक में भारतीय वायु सेना की 90वीं वर्षगांठ में शामिल होंगी। वह चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले एक नागरिक स्वागत समारोह में भी हिस्सा लेंगी। मुर्मू अक्टूबर 9 को राष्ट्रपति चंडीगढ़ सचिवालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगी।