
फोटो: India TV News
आज से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए ओडिशा की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। जुलाई 2022 में देश में सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू की अपने गृह राज्य की यह दूसरी यात्रा होगी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर भुवनेश्वर पहुंचेंगी, जहां वह धर्मार्थ संगठन ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी।