
फोटो: Times of India
आज से फिर दिल्ली में बरसेंगे बादल, जारी हुआ येलो अलर्ट
जैसे जैसे अक्टूबर का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे ही मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। अब मौसम विभाग ने दिल्ली और आस पास के इलाकों में अक्टूबर 23 और 24 को बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही दिल्ली में अक्टूबर 24 के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के साथ यूपी और बिहार में भी बारिश की आशंका है। इस बारिश के बाद और ज़्यादा ठंड बढ़ने की उम्मीद है।