
फोटो: Wikimedia
आज से शुरू हो रहा है राष्ट्रपति का केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप का छह दिवसीय दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप की अपनी छह दिवसीय यात्रा की शुरुआत करेंगी। दोपहर को कोच्चि पहुंचने पर मुर्मू देश के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि बाद में वह यहां भारतीय नौसेना के गनरी स्कूल आईएनएस द्रोणाचार्य को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करेंगी। वह कौडियार में आयोजित एक समारोह में डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल (डीयूके) द्वारा मलयालम में अनुवादित डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की तकनीकी पुस्तकें भी राष्ट्र को समर्पित करेंगी।