आजादी का अमृत महोत्सव: इसरो ने किया भारत के पहले आभासी अंतरिक्ष संग्रहालय 'स्पार्क' का अनावरण
आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में अगस्त 10 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत के पहले आभासी अंतरिक्ष संग्रहालय 'स्पार्क' का अनावरण किया। सार्वजनिक उपयोग के लिए आभासी अंतरिक्ष संग्रहालय का शुभारंभ इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ द्वारा किया गया। स्पार्क इंटरैक्टिव तरीके से अलग अलग इसरो मिशन से जुड़े डिजिटल सामग्री का प्रदर्शन करेगा।