आलिया भट्ट के बेबी शावर के लिए सोनी राजदान और नीतू कपूर ने की खास तैयारी
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती है, जिसके बेबी शावर के लिए उनकी मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर ने बड़ी तैयारी की है। माना जा रहा है कि सोनी राजदान और नीतू कपूर आलिया का बेबी शावर होस्ट करेंगी। इस महीने ही मुंबई में बेबी शावर प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई सितारे शामिल होंगे। बता दें कि आलिया रणबीर ने इसी वर्ष अप्रैल में शादी की थी।