
फोटो: NDTV
आम आदमी की जेब पर फिर भारी पड़ सकते हैं प्याज के दाम
देश मेंं एक बार फिर से प्याज़ के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसा मानसून के वापस आने की वजह से हो रहा है। मानसून मेें प्याज की फसल नष्ट होने के कारण महाराष्ट्र में स्टॉक में रखे पुराने प्याज की मांग तेजी से बढ़ रही है जिसके चलते प्याज़ के भाव लगातर बढ़ते जा रहे हैं। फिलहाल रिटेल बाजार में प्याज का दाम 50-60 रुपये किलो है। अभी इसके दाम और बढ़ने की उम्मीद है।