अमेजन ला रहा नई सीरीज, 'मॉडर्न लव मुंबई' का प्रीमियर होगा 13 मई को
अमेजन प्राइम वीडियो पर मई 13 को मॉडर्न लव मुंबई का ग्लोबल प्रीमियर होगा। ये प्रीमियर तीन लोकलाइज्ड इंडियन वर्जन में 240 से अधिक देशों में किया जाएगा। इस सीरीज को प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस ने निर्मित किया है। इसमें छह कहानियां है, जो दिल छू लेंगी। इन छह कहानियों को अलग अलग निर्देशकों ने निर्देशित किया है। ये एक अंतरराष्ट्रीय फ्रैंचाइजी है जिसमें अलग अलग तरीकों से प्यार को दिखाया गया है।