
फ़ोटो: The Guardian
अमेरिका: अटलांटा के स्पा में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत
अमेरिका के अटलांटा में मार्च 17 को दो मसाज पार्लर में गोलीबारी से आठ लोगों की मौत हो गयी है। जिसके बाद एक 21 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अटलांटा पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुबह 5:50 बजे उन्हें स्पा में डकैती की वारदात की कॉल आयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को 4 एशियाई मूल की मानी जा रही महिलाओं के शव मिले। इससे पहले करीब पांच बजे एक अन्य एशियन मसाज पार्लर में पांच लोगो को गोली मारी गई जिसमें से चार की मौत हो चुकी है।