अमेरिकी डॉक्टरों का चमत्कार, इंसान के सीने में धड़क रहा है सूअर का दिल
अमेरिका में डॉक्टरों की एक टीम ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। वहां डॉक्टरों ने एक 57 वर्षीय शख्स में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया है। डॉक्टरों का कहना है कि ट्रांसप्लांट के बाद मरीज पूरी तरह ठीक है। बता दें कि मरीज कई सारी बीमारियों से पीड़ित है इसीलिए उसमें इंसान का दिल नही डाला जा सकता था। माना जा रहा है कि इससे आगे चलकर अंगदान की कमी से निपटने में मदद मिलेगी।