
फ़ोटो: IndiaTv
अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- 'मेडिकल कंडीशन.. सर्जरी.. मैं लिख नहीं सकता, एबी।' बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ने से उनके फैंस परेशान हो गए हैं। बिग बी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में सिर्फ '!!!! ????' लिखा है। जिसने फैंस की चिंता ओर बढ़ा दी है। इससे पहले कोविड-19 के शिकार हो चुके अमिताभ बच्चन कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे।