अमरनाथ यात्रा 2022: घाटी में अब तक 1.28 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने की यात्रा
अब तक 1.28 लाख से अधिक यात्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। आज सुबह और 6,415 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि,"अब तक 1.28 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है, जो पिछले शुक्रवार (8 जुलाई) को गुफा मंदिर के पास अचानक बाढ़ के कारण दो दिनों के लिए स्थगित कर दी गई थी।"