AMAZFIT ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच Amazfit BIP 3 को किया लॉन्च
AMAZFIT ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच Amazfit BIP 3 लॉन्च कर दिया है। इसमें हेल्थ और एक्टिविटी से जुड़े कई फीचर्स हैं। इस स्मार्टवॉच में आपको 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। अमेजफिट BIP 3 में 1.69 इंच का TFT कलर डिस्प्ले है, जो 240x280 पिक्सल रेज्योलूशन के साथ है। इसके डिस्प्ले में 2.5D टेम्पर्ड ग्लास दिया गया है। इसमें कॉल्स, ईमेल, मैसेज, वेदर समेत और अन्य ऐप्स के अपडेट्स शामिल है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है।