
फोटो: The Economic Times
अंडमान निकोबार में हुआ 100 फीसदी टीकाकरण
केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार ने टीकाकरण के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंडमान निकोबार के सभी पात्र लोगों को कोरोना टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। इसी के साथ अंडमान निकोबार 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। राज्यों में यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के नाम है। अंडमान निकोबार में कोविडशील्ड वैक्सीन से लोगों का टीकाकरण किया गया है।