आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर मंडरा रहा चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा
बंगाल की खाड़ी में काम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा मंडराने लगा है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्री तटों के आसपास ना जाने की सलाह दी है। चक्रवाती तूफान जवाद के दिसंबर चार की सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है।