आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेति रोसैया का निधन
अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेति रोसैया का 88 वर्ष की उम्र में दिसंबर चार की सुबह निधन हो गया। रोसैया काफी लंबे समय से बीमार थे, पल्स रेट में गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। रोसैया तमिलनाडु और कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में भी देश को अपनी सेवाएं दे चुके थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने उनके निधन पर शोक जताया है।