आंध्र प्रदेश में एक डेयरी से हुई गैस लीक, 14 लोग बेहोश, 3 की हालत गंभीर
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पुतलापट्टू मंडल के बंदापल्ली के एक दूध डेयरी में गुरूवार शाम 5 बजे अमोनिआ गैस लीक होने से 14 लोग बेहोश हो गए। सब को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिला कलेक्टर डॉ.नारायण भारत गुप्ता के अनुसार हाटसन कंपनी की दूध इकाई (Unit) में गैस लीक हुई जिसके बाद वहा काम कर रही 14 महिला कर्मचारी बेहोश हुइ जिनमे 3 की हालत नाज़ुक है। गैस लीक होने का कारण अभी अज्ञात है।