आंध्रप्रदेश: अनजाने में किया अंतिम संस्कार, रिकवर होकर घर लौटी महिला को देखकर हुए सब हैरान
आंध्रप्रदेश कृष्णा ज़िले की 75 वर्षीय गिरिजम्मा कोरोना संक्रमित हो गयी थी, जिसके बाद उनके घर वाले किसी दूसरी महिला को गिरिजम्मा समझकर उसका अंतिम संस्कार कर आये। महिला के पति उनको देखने अस्पताल पहुंचे तो वह अपने बेड से गायब थी। अच्छे से जांच करने के बाद भी महिला का पता ना चलने पर शवदाह गृह में उनके जैसे दिखने वाले शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जब महिला रिकवर होकर घर लौटी तो सब उसे देखकर हैरान रह गए।