अंटार्कटिका की बर्फ में पहली बार मिला माइक्रोप्लास्टिक, वैज्ञानिकों ने बर्फ तेजी से पिघलने की जताई आशंका
वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिक के बर्फ में माइक्रोप्लास्टिक का पता लगाया है, उनका कहना है कि इससे बर्फ के पिघलने में तेजी आने से जलवायु को प्रभावित करने की क्षमता है। पूर्व के अध्ययन में पाया गया कि माइक्रोप्लास्टिक का पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह जीवों में विकास, प्रजनन और सामान्य जैविक कार्यों को सीमित करता है तथा इंसानों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, यह भी संभावना है कि अंटार्कटिका में इंसानों की उपस्थिति से माइक्रोप्लास्टिक वहां पहुंचा हो।