अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक ने की भारत के टीकाकरण अभियान की तारीफ
भारत 100 करोड़ टीकाकरण रिकॉर्ड के बेहद नजदीक है। इसे देखते हुए विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी भारत की सराहना की है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक के दौरान विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने भारत को महामारी के खिलाफ सफल टीकाकरण अभियान के लिए बधाई देते हुए, टीका उत्पाद और वितरण में भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। मालपास ने ट्वीट जारी कर खुद इस बात की जानकारी दी है।