अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में मार्टिन गुप्टिल ने पूरे किए तीन हजार रन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार छक्का लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। तीन हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने में गुप्टिल को 101 पारियों का इंतजार करना पड़ा। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस रिकॉर्ड को हासिल कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी मार्टिन गुप्टिल के ही नाम है।