
फोटो: ICC Twitter
अपनी उम्र को लेकर ट्रोल हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद आफरीदी ने अपने जन्मदिन पर किये ट्वीट में बताया है कि वो 44 साल के हो गए हैं। इसी बात को लेकर उनके फैंस ने उनका सोशल मीडिया पर घेराव किया है। क्यूंकि आईसीसी के डेटाबेस के मुताबिक आफरीदी का जन्म मार्च 1- 1980 को हुआ था। इस मुताबिक उन्हें मार्च 1- 2021 को अपना 41वां जन्मदिन मनाना चाहिए था। वहीं अपनी आत्मकथा 'गेम चेंजर' में उन्होंने अपना जन्म का साल 1975 बताया है, जिससे मार्च 1 -2021 को उनका 46वां जन्मदिवस होना चाहिए।