अफगानिस्तान में हाइजैक हुआ यूक्रेन का विमान, ईरान की तरफ हुआ रवाना
अफगानिस्तान में फंसे अपने देश के लोगों को एयरलिफ्ट करने गए यूक्रेन के विमान को हाईजैक कर लिया गया है। इसकी जानकारी यूक्रेन के उप विदेशमंत्री येवगेनी येनिन ने दी है। येनिन ने बताया कि, अगस्त 22 को हमारे प्लेन को अज्ञात लोगों द्वारा हाईजैक कर लिया गया है। अगस्त 24 को इस विमान को ईरान ले जाया गया है। इसके बाद ईरान के मंत्री ने भी दावा किया है कि, ये विमान नार्थ-ईस्ट के एयरपोर्ट पर फ्यूल लेने आया था।